मक्के के दो नमूने फेल, बिक्री पर तत्काल रोक
गोंडा, जुलाई 31 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मक्के के बीज की लैब जांच में बड़ी अनियमितता सामने आई है। जांच के लिए भेजे गए पांच नमूनों में से दो नमूने गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि बेलसर मार्ग स्थित तिवारी बाजार के तिवारी बीज भंडार और जय माँ दुर्गे सीड्स से लिए गए एक-एक नमूने प्रयोगशाला जांच में फेल पाया गया है। रिपोर्ट मिलते ही संबंधित लॉट की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। विभाग ने दोनों प्रतिष्ठानों को उक्त बीज की बिक्री और वितरण बंद करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- मक्के के बीज के दो नमूने फेल, बिक्री पर रोक यह भी पढ़ें- सात केंद्रों पर सौ फीसदी अनुदान पर मिल रहा संकर मक्का बीज
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.