समस्तीपुर, अप्रैल 13 -- सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के खेतापुर गांव से सोमवार की सुबह पुलिस ने मक्का के खेत से विदेशी शराब बरामद किया है। इस संबंध में प्रशिक्षु दारोगा अनिकेत कुमार द्विवेदी ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई। इस दौरान सुकेश साहनी के मक्का खेत से 119 लीटर विभिन्न कंपनियों की शराब बरामद की गई है। इस संबंध में शराब कारोबारी सुकेश साहनी पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में एसआई धनंजय कुमार, रविकांत कुमार रवि आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...