किशनगंज, मार्च 18 -- दिघलबैंक। दिघलबैंक प्रखंड के सीमावर्ती इलाकों में इन दिनों हाथियों की मौजूदगी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। धनतोला पंचायत के बिहारटोला गांव के आसपास स्थित मक्के के खेतों में बीते सात दिनों से हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है। पिछले मंगलवार की रात इस क्षेत्र में पहुंचा झुंड करीब एक सप्ताह से धनतोला पंचायत के सीमावर्ती खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। इससे सीमावर्ती गांवों के किसान चिंतित और परेशान हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस समय क्षेत्र में मक्के की फसल में दाना लग रहा है। रात के समय हाथियों की झुंड खेतों में घुसकर मक्के के पौधों को रौंद देता है और कई जगहों पर फसल को खाकर भी नष्ट कर देता है। पिछले कुछ दिनों में कई किसानों के खेतों में लगी फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। धीरे-धीरे नुकसान का दायरा बढ़ता ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.