मक्के के खेत में करंट की चपेट में आया युवक, मौत
आरा, अप्रैल 28 -- कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव के बधार में लगाये गये तार में दौड़ा करंट बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव में सोमवार की रात हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। मक्के के खेत में सिंचाई करने गये 25 वर्षीय युवक की बिजली के करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक गुंडी गांव निवासी जयराम कुमार (25), रवींद्र राय का पुत्र था। परिजनों के अनुसार, जयराम सोमवार की रात दूबे छपरा गांव के बधार स्थित अपने खेत में पटवन करने गये थे। खेत की घेराबंदी के लिए लगाए गए तार में अचानक बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था। यह भी पढ़ें- मक्के के खेत में करंट की चपेट में आया युवक, मौत अंधेरे में काम करते समय उनका पैर उसी तार में फंस गया और देखते ही देखते तेज करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.