मक्के की बंपर आवक से गल्ला मंडी के पास लगा जाम
बदायूं, जून 18 -- बिल्सी। गल्ला मंडी में मक्के की बढ़ती आवक के कारण बुधवार को बिसौली-कासगंज बाईपास पर लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगने से यातायात प्रभावित रहा। जाम में फंसे लोगों को भीषण गर्मी में घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। बिल्सी स्थित गल्ला मंडी में इन दिनों मक्के की खरीद जोरों पर चल रही है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से किसान बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, पिकअप और अन्य वाहनों से मक्का लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। मंडी परिसर में वाहनों की अधिक भीड़ और बाहर अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों के कारण बिसौली-कासगंज बाईपास पर दबाव बढ़ गया। देखते ही देखते सड़क पर लंबा जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। जाम के चलते मालवाहक वाहनों के साथ रोडवेज बसों और निजी वाहनों के यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.