प्रयागराज, जुलाई 4 -- प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर गाजीपुर जिले के खालिदपुर बवाड़े गांव में मक्के की फसल से तैयार की गई उनकी विशाल आकृति चर्चा का विषय बनी हुई है। खेत में उभरी यह अनोखी कलाकृति सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। गांव के 30 किसानों ने 16 अप्रैल को लगभग डेढ़ लाख वर्ग फीट क्षेत्र में विशेष योजना के तहत मक्के की बुवाई की थी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता अभिषेक यादव की पहल पर इस अनूठी कलाकृति को आकार दिया गया। इसके लिए बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट के 15 छात्रों ने खेत की विशेष डिजाइनिंग और रोपाई की जिम्मेदारी संभाली। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: अखिलेश यादव के जन्मदिवस सप्ताह पर सपा नेताओं ने किया पौधरोप...