कुशीनगर, अप्रैल 19 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। मक्के की फसल पर फॉल आर्मी वर्म का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने किसानों को सतर्क करते हुए नियंत्रण के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया है कि स्पोडोप्टेरा फ्रुजिपर्डा नामक यह कीट बेहद आक्रामक है और कम समय में फसल को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। इस कीट का वयस्क पतंग भूरे व सफेद रंग का होता है, जबकि मादा पत्तियों के नीचे समूह में अंडे देती है। इससे निकलने वाली सूंडियां 1.5 से 2 इंच तक लंबी होती हैं और करीब 28 दिन में जीवन चक्र पूरा कर लेती हैं। अनुकूल मौसम और मक्का की लगातार उपलब्धता के कारण इसके तेजी से फैलने की आशंका जताई गई है।उन्होंने बताया कि रोकथाम के लिए गर्मी में गहरी जुताई करें, जिससे कीट के प्यूपा नष्ट हो सकें। अरहर, चना व मूंग जैसी फसलों के स...