धनबाद, अगस्त 20 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद के विभिन्न प्रखंडों में मक्के की फसल पर फॉल आर्मी वर्म (स्पोडोप्टेरा फ्रूजीपर्डा) के संक्रमण के बाद कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क किया है। विभाग ने किसानों से खेतों का नियमित निरीक्षण करने और शुरुआती स्तर पर ही कीट की पहचान कर नियंत्रण के उपाय अपनाने की अपील की है। कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी सह कीटनाशी निरीक्षक के अनुसार फॉल आर्मी वर्म बेहद विनाशकारी कीट है। समय पर नियंत्रण नहीं होने पर यह मक्के की फसल को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। मादा पतंगा अपने जीवनकाल में एक हजार से अधिक अंडे देती है और इसका जीवन चक्र करीब 31 से 35 दिनों का होता है। मक्का के अलावा यह ज्वार, गन्ना, धान, गेहूं समेत घास कुल की अन्य फसलों को भी प्रभावित करता है。

कृषि विभाग की सिफारिशें विभाग ने फसल कटाई के बाद खेत की गहरी जुत...