बेगुसराय, जनवरी 20 -- गढ़पुरा। प्रखंड क्षेत्र की सोनमा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष बौएलाल महतो के खेत में लगी मक्का फसल को विगत दिनों बदमाशों ने केमिकल छिड़क कर जला दिया है। खेत गरैया बहियार में है। पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार सुबह जब फसल देखने खेत पहुंचे तो मक्का के सभी पौधे झुलसे हुए थे। खेत से केमिकल की गंध भी आ रही थी। 6 कट्ठा में मक्का की फसल लगाए थे। फसल काफी अच्छी होने की उम्मीद थी। किसी के साथ कोई दुश्मनी भी नहीं है। फिर भी पूरे खेत में केमिकल छिड़क कर फसल को जला दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.