मक्के की फसल की रखवाली कर रहे दिव्यांग युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान
बदायूं, जून 2 -- बदायूं। मक्के की फसल की रखवाली कर रहे एक दिव्यांग युवक ने खेत के पास पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के पाठकपुर रकबा स्थित सोत नदी के जंगल का है। सर्वा गांव के रहने वाले चंद्रपाल यादव पुत्र सुरेश कुमार का शव पेड़ से लटका मिला। चंद्रपाल अपने खेत पर लगी मक्के की फसल की रखवाली करने गया था। मंगलवार को खेत के आसपास मौजूद लोगों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी तो इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर यूपी 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। युवक की मौत की खबर मिलते ही पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.