कटिहार, मार्च 6 -- कटिहार। एक संवाददाता नगर पंचायत कोढ़ा के वार्ड संख्या चार में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने मक्के की खेत में एक अज्ञात सड़े गले व्यक्ति का शव देखा। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।बुधवार की सुबह खेत की ओर गए कुछ ग्रामीणों घास काटने जहां रहे थे। इसी दौरान दुर्गन्ध होने पर जब आगे बढ़े तो उसकी नजर मक्के के खेत में पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर टू एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार, अपने पुलिस पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगा...