मक्के का बकाया मांगने गए किसान को रॉड से पीटा, इलाज के दौरान मौत
मोतिहारी, मई 18 -- पहाड़पुर/हरसिद्धि, निसं। मक्का बिक्री का बकाया पैसा मांगने पर हुई मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी किसान मनोज सिंह (60 वर्ष) की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मनोज पहाड़पुर थाना क्षेत्र के पूर्वी सिसवा पंचायत वार्ड संख्या-9 अंतर्गत सिसवा कोड़र गांव के निवासी थे। किसान की मौत से आक्रोशित परिजनों और सिसवा कोड़र गांव से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर हरसिद्धि थाना के मुख्य गेट के सामने हरसिद्धि-छपवा मुख्य मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिला-पुरुष मौके पर डीआईजी को बुलाने की मांग कर रहे थे। इस प्रदर्शन के कारण हरसिद्धि-छपवा मुख्य मार्ग घंटों जाम रहा और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। यह भी पढ़ें- मक्के का बकाया मांगने गए किसान को रॉड से पीटा, इलाज के दौरान मौत घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.