इटावा औरैया, मार्च 22 -- कस्बा भरथना के बाजपेई नगर के अफसाना बेगम और उनके बड़े बेटे जावेद खान रमजान का पूरा महीना सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का-मदीना में इबादत और जियारत करने के बाद ईद-उल-फितर मनाकर अपने घर लौट आए। उनके घर पहुंचने पर मोहल्ले के लोगों और परिजनों ने फूलों की बारिश कर उनका भव्य स्वागत किया। अफसाना बेगम अपने बेटे रिंकू के साथ रमजान शुरू होने से पहले ही मक्का और मदीना के लिए रवाना हुए थे। वहां उन्होंने पूरे रमजान महीने इबादत की और मदीना शरीफ में जियारत कर देश और दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी।ईद-उल-फितर का त्योहार मक्का-मदीना में मनाने के बाद जब मां-बेटे भरथना लौटे तो बाजपेई नगर में खुशी का माहौल बन गया। मोहल्ले के लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन पर फूलों की बारिश कर खुशी जाहिर की। अफसाना बेगम...