मक्का स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक
सिद्धार्थ, जुलाई 4 -- उस्का बाजार। मक्का स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से पाचन सहित अन्य शारीरिक समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इन दिनों बाजार में आसानी से मक्का मिल रहा है। इसे भूनकर भुट्टा के रूप में उपयोग भी लाभदायक होता है। यह सलाह आयुर्वेदाचार्य पवन पांडेय ने दी है। उन्होंने कहा कि मक्के में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो मोतियाबिंद और उम्र से जुड़ी आंखों की बीमारियों से बचाते हैं। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल की सेहत बेहतर होती है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए खाने में इसका उपयोग करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.