बिहारशरीफ, फरवरी 15 -- बिहारशरीफ। कृषि विभाग की आरएडी योजना के तहत नालंदा के किसानों द्वारा मक्का और चीना के बीज व उपादानों की खरीदारी का सत्यापन किया गया। अनुमंडल और प्रखंड कृषि पदाधिकारियों ने खेतों में जाकर बुआई और बीज की गुणवत्ता जांची। जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. नितेश कुमार ने बताया कि इस योजना से दलहन-तेलहन के साथ मक्का व चीना की खेती को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय बढ़ेगी। अधिकारियों ने मौके पर तकनीकी सलाह भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...