बगहा, मार्च 21 -- बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। पांच महीने के बाद जिले में लगभग 10 एम एम हुई बारिश से किसानों के चेहरे खील उठे हैं । मक्का, सब्जी, गन्ने के साथ-साथ आम और लीची के पौधों को संजीवनी मिली है। खेतों में नमी होने के कारण गरमा की फसलों की बुवाई में तेजी आएगी। हालांकि सीमावर्ती प्रखंडों में तेज आंधी और बारिश से गेहूं की फैसले जमीन दोह हो गई है। बारिश से लगभग 22 हजार हेक्टेयर में लगे मक्का, 4 हजार हेक्टेयर में लगे सब्जी , लगभग 10 हजार हेक्टेयर में लगे आम और लीची की फसलों को फायदा हुआ है। जबकि गेहूं की फसलों की आंशिक क्षति हुई है। किसान विनोद कुशवाहा, चंद्र मोहन तिवारी, सत्येंद्र सिंह ने बताया कि 5 वर्षों के बाद मार्च महीने में इतनी बारिश हुई है। बारिश होने से खेतों में नमी आई है। बारिश होते ही यूरिया की डिमांड जिले में बढ़ गई है। बारिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.