खगडि़या, मई 28 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत भूतौली मालपा स्थित धनवती हाईस्कूल के निकट कंकल कुड़िया पुल के पास मक्का लोड एक ट्रैक्टर ने बिजली के खंभे में जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में बिजली का खंभा टूटकर तीन टुकड़ों में बिखर गया। घटना के दौरान सड़क से गुजर रहे यात्री एवं ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गए। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मक्का लोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर चालक ने बताया कि ट्रॉली का ढक्कन सही तरीके से बंद नहीं था, जिस कारण संतुलन बिगड़ गया और वाहन बिजली के खंभे से जा टकराया। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा टूटकर मकान पर गिरा घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मि...