मक्का लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत
बदायूं, जून 20 -- मक्के से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकराने से ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत हो गई। जबकि तीसरा किशोर घायल हो गया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक ही परिवार के दो भाईयों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा उसहैत थाना क्षेत्र के कादरचौक रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास हुआ। फर्रूखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदनगर बझेड़ा के रहने वाले मुनीश 22 वर्ष पुत्र महिपाल अपनी ममेरी बहन रीना की शादी में शामिल होने के लिए अपनी ननिहाल आया हुआ था। वह अपने ममेरे भाई पुरुषोत्तम 15 वर्ष पुत्र ऋषिपाल और उनके ही मोहल्ले के नन्हे 16 वर्ष पुत्र बहादुर के साथ उसहैत बाजार में खरीदारी करने के लिए बाइक से जा रहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.