अमरोहा, जून 9 -- ढवारसी, संवाददाता। सोमवार को उझारी मार्ग पर सामने से आ रही कार को बचाने के दौरान मक्का लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक व किसान घायल हो गए। इधर से गुजर रहे सपा नेता ने घायलों को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया।जानकारी के मुताबिक थाना आदमपुर के कस्बा ढवारसी निवासी शमीम अपने बटाईदार भीमा सुल्तानपुर निवासी किसान मुकेश के साथ गारवपुर अड्डे के समीप अपने खेत से ट्रैक्टर-ट्राली में मक्का लादकर घर लौट रहा था। वेदांता ग्लोबल स्कूल के सामने विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार को बचाने के दौरान अचानक ट्रैक्टर-टाली अनियंत्रित होकर पलट गए। यह भी पढ़ें- मशरक में बेकाबू ट्रैक्टर का कहर: सड़क किनारे सो रहे 7 लोगों को रौंदा, सभी जख्मी दुर्घटना में चालक शमीम व मुकेश घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी ...