मक्का में हज जायरीनों को मिले उत्तम व्यवस्था
भदोही, मई 4 -- भदोही, संवाददाता। हज पर गए लोगों को वहां की सरकार की ओर से माकूल इंतजाम नहीं दिए जा रहे हैं। मक्का में ठहराव स्थान पर व्याप्त गन्दगी और दुर्व्यवस्था को लेकर रोष है। भारतीय जायरीनों को मक्का (सउदी अरब) में जहां ठहराया गया है। वहां पर बदइन्तेजाम को लेकर आए दिन वीडियो वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेता मुशीर इकबाल ने भारत सरकार से इस मामले में पहल की मांग किया। कहा कि जायरीनों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, वह चिंता का विषय है। कोरोनो के पहले एक लाख 80 हजार रुपया लिया जाता था। लेकिन अब सरकार ने चार लाख रुपया हज यात्रा का कर दिया है। वहां पर उसके बाद भी सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.