खगडि़या, मार्च 17 -- खगड़िया। एक प्रतिनििअध जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत ठुठी मोहनपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में बकरी का वैक्सीनेशन कैंप, सामाजिक सुरक्षा कैंप एवं मक्का खेती को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बकरी के वैक्सीनेशन के लिए जिला पशुपालन विभाग के डॉ.अब्दुल खालीब क्यूम एवं उनकी टीम के द्वारा लगभग एक सौ बकरियों को अलग-अलग बीमारियों से बचाव के लिए दवाई वितरण एवं वैक्सीनेशन किया गया। साथ ही बताया गया कि नवजागृति संस्था के द्वारा इस तरह का शिविर लगा कर जनहित में एक सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इससे लोगों के बीच बकरी के स्वास्थ को लेकर जागरूकता फैलेगी और मृत्यु दर कम होगी। नव जागृति संस्था के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह की पहल को सराहा। मक्का खेती के प्रशिक्षण को लेकर लगभग 80 किसानों को दिल्ली से आए हए डॉ. साईं दास (एक्स डा...