अलीगढ़, अप्रैल 9 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। कृषि विभाग ने बसंत कालीन मक्का की फसल में अच्छी पैदावार को लेकर एडवाइजरी जारी की है। मक्के में अंकुरण के बाद पौध स्थापना व मक्के की घुटनो की ऊंचाई अवस्था व उसके बाद प्रबंधन के लिए उपाय सुझाए हैं। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी के मुताबिक पौधों की बेहतर वृद्धि और बेहतर उपज प्राप्त करने के लिए समय पर खरपतवारों को नियंत्रित करना बहुत महत्वपूर्ण है। फसल को खरपतवार मुक्त रखें। समय से निंदई गुड़ाई करवाएं। अभी वर्तमान समय में मौसम में बदलाव को देखते हुए सिंचाई करें (अगर आपकी फसल 35 से 40 दिन की अवस्था में है अथवा घुटने से कमर की ऊंचाई की है। इस अवस्था में सिंचाई के बाद बारिश हो जाती है तो फसल गिरने की संभावना हो सकती है।) फॉल आर्मीवर्म कीट के नियंत्रण के लिए स्पिनेटोरम 11.7 प्रतिशत एससी -100...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.