कन्नौज, जनवरी 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। हज यात्रा पर पैदल जा रहे उन्नाव निवासी मोहम्मद कामरान का शहर पहुंचने पर लोगों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इससे पहले वह अजमेर शरीफ की पैदल यात्रा कर चुके हैं। उन्नाव शहर के तालिब सराय निवासी एलएलबी छात्र मोहम्मद कामरान ने अपनी आस्था और साहस का परिचय देते हुए मक्का मदीना की पैदल हज यात्रा शुरू की। यात्रा के दौरान वह नगर पहुंचे। यहां उनका बैंडबाजों के साथ चंदन खान, नूर मोहम्मद, अमन, सलीम, वसीम, चमन, शमीम, फैजान, जावेद, साहिद आदि लोगों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इससे पहले वह पिछले वर्ष अजमेर शरीफ की पैदल यात्रा कर चुके हैं। मक्का मदीना के इस लंबे सफर में वह भारत से निकलकर अफगानिस्तान, ईरान, इराक और कुवैत होते हुए सऊदी अरब में मक्का पहुंचेंगे। वह प्रतिदिन लगभग 25 से 30 किलोमीटर का सफर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.