मक्का बेचने जा रहे किसान को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 16 -- फर्रुखाबाद। मक्का बेचने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से मंडी जा रहे एक वृद्ध किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। इटावा-बरेली हाईवे पर हुए हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला घाघ निवासी राजाराम (72) गुरुवार सुबह 5.30 पर गांव के ट्रैक्टर-ट्रॉली से मक्का लेकर शाहजहांपुर जनपद की अल्लाहगंज मंडी जा रहे थे। अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के निकट हाईवे पर वह ट्रैक्टर पर लदी मक्का को बारिश से बचाने के लिए पन्नी डाल रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची अल्लाहगंज थाना पुलिस ने उन्हें तत्काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.