पूर्णिया, मार्च 1 -- हरदा, एक संवाददाता। कामाख्या ओपी क्षेत्र के सहरा पंचायत निवासी मनोज उर्फ मणिकांत यादव ने अपनी मक्का फसल को नुकसान पहुंचाने के आरोप में थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है। पीड़ित किसान ने आवेदन में सहरा गांव के एक व्यक्ति को आरोपी बनाया है। उनका आरोप है कि बीती रात वह उनके खेत में पहुंचा और करीब डेढ़ कट्ठा में लगी मक्का फसल को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। किसान का कहना है कि फसल तैयार होने की स्थिति में थी और इस नुकसान से उन्हें आर्थिक क्षति हुई है। घटना के बाद उन्होंने कामाख्या ओपी में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। इधर आवेदन मिलते ही कामाख्या ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...