मक्का फसल क्षतिपूर्ति नहीं मिलने से किसानों में रोष
पूर्णिया, जुलाई 25 -- हरदा, एक संवाददाता। हरदा क्षेत्र के रहुआ, सतकोदरिया, गंगेली, गोआसी, मजरा, सहरा, हरदा, कबैया और लालगंज सहित कई पंचायतों के किसानों को अब तक मक्का फसल क्षतिपूर्ति की राशि नहीं मिलने से उनमें नाराजगी है। किसानों ने शीघ्र मुआवजा भुगतान की मांग करते हुए जिला प्रशासन और कृषि विभाग से हस्तक्षेप की अपील की है। किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश और तेज आंधी के कारण उनकी मक्का की फसल को भारी नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने फसल क्षतिपूर्ति देने की घोषणा की थी। घोषणा के अनुरूप क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन भी जमा किए, लेकिन अब तक किसी को क्षतिपूर्ति की राशि नहीं मिल सकी है। जिला कांग्रेसध्यक्ष अफरोज आलम, किसान चंदन कुमार, अमित कुमार, शलाउद्दीन सहित अन्य किसानों ने जिलाधिकारी एवं संबंधित विभागीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.