मक्का फसल क्षतिपूर्ति नहीं मिलने से किसानों में नाराजगी
पूर्णिया, मई 29 -- हरदा, एक संवाददाता। हरदा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के किसानों ने बेमौसम बारिश और आंधी से हुई मक्का फसल की क्षति के बावजूद अब तक मुआवजा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। किसानों ने प्रशासन से शीघ्र क्षतिपूर्ति राशि उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि आगामी खरीफ फसल की तैयारी प्रभावित न हो। रहुआ, सतकोदरिया, गंगेली, गोआसी, मजरा, सहरा, हरदा, कबैया एवं लालगंज पंचायत के किसानों ने बताया कि कुछ माह पूर्व आई तेज आंधी और बारिश से मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचा था। सरकार द्वारा क्षतिपूर्ति देने की घोषणा के बाद किसानों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन भी जमा किया था, लेकिन अब तक किसी प्रकार की सहायता राशि नहीं मिली है। किसानों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा से पहले ही आर्थिक नुकसान झेल रहे किसान अब खरीफ फसल की तैयारी को लेकर चिंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.