मक्का फसल की रखवाली करने जा रहे किसान की नदी में डूबने से मौत
पूर्णिया, मई 14 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत जीयनगंज पंचायत के जीयनगंज बालूटोल मोर गांव में मक्का की फसल की रखवाली करने जा रहे किसान की नदी पार करने के दौरान डूबने से मौत हो गई। मृतक किसान जीयनगंज गांव निवासी 46 वर्षीय मंजू मरांडी थे।
घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अन्य दिनों की भांति मंगलवार की शाम मंजू मरांडी नदी के उस पार लगे मक्का की फसल की रखवाली करने के लिए जाने के दौरान कारी कोसी नदी को पार करने की कोशिश कर रहे थे। पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चले गए जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।
परिजनों की खोजबीन मृतक के भतीजे बबलू मरांडी ने बताया कि जब काफी देर तक मंजू मरांडी घर नहीं लौटे तो घर के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी देर तक इधर-उधर खोजने के बाद जब मंजू मरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.