गढ़वा, अगस्त 13 -- रंका, प्रतिनिधि। पलामू जिला अंतर्गत रेहला थाना क्षेत्र के डंडिला खुर्द निवासी ओम प्रकाश शुक्ला ने 11 अगस्त को रंका थाना में शिकायत दर्ज करा आरोप लगाया था कि गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के कदवा गांव निवासी ट्रक चालक पंकज पासवान ने 30 टन मक्का दाना की चोरी कर बेच दिया है। शिकायत पर एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने चार आरोपियों को गिरफ्तर की जेल दिया। उक्त जानकारी एसडीपीओ ने दी। एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में ट्रक चालक पंकज कुमार को गिरफ्तार लिया गया। उसने बताया कि वह पूर्व में भी बैंक लूट, डकैती और चोरी जैसे संगीन अपराधों में शामिल रहा है। वह भवनाथपुर, धुरकी और नगर ऊंटारी थाना सहित विभिन्न थानों में दर्ज मामले में जेल जा चुका है...