मक्का खेतों में पानी रहने से फसलें बर्बाद
पूर्णिया, मई 7 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी अनुमंडल क्षेत्र बेमौसम बारिश से मक्का के फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि बुधवार एवं गुरुवार के दिन बारिश नहीं होने से किसानों को थोड़ा राहत की सांस ली। किसान ललित यादव ने बताया कि लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से मक्का खेतों में एक फीट तक पानी लगा है, जिसके कारण मक्का का पेड़ सूखने लगा है। डगरूआ प्रखंड के इच्छामोती के किसान रंजन कुमार ने बताया कि बारिश के कारण मक्का के पेड़ सूख गए हैं एवं क्षेत्र में पानी लगे रहने के कारण फसल में कीड़ा लगने से बरामद हो गया। अनवारुल आलम ने कहा कि मक्का तोड़ लिया एवं बारिश में मक्का भींग गया जिसके कारण सारा मक्का बर्बाद हो गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं जिला कृषि प्राधिकारी से इस और ध्यान देते हुए मक्का के किसानों को जांच करते हुए उचित मुआवजा की मांग की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.