मक्का खरीद ने पकड़ी रफ्तार, 3000 मीट्रिक टन का है लक्ष्य
कन्नौज, जून 24 -- कन्नौज। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में 15 जून से शुरू हुई मक्का खरीद धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। जिले में संचालित 10 क्रय केंद्रों पर अब तक 66 किसानों से करीब 2600 कुंतल मक्का की खरीद की जा चुकी है। सरकार किसानों से 2400 रुपये प्रति कुंतल के समर्थन मूल्य पर मक्का खरीद रही है। इसके अलावा किसानों को उतराई और छनाई मद में 20 रुपये प्रति कुंतल अलग से दिए जा रहे हैं। जिला विपणन अधिकारी लालमणि पांडे ने बताया कि जिले को इस वर्ष 3000 मीट्रिक टन मक्का खरीद का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य के सापेक्ष खरीद जारी है और किसानों को केंद्रों पर उपज बेचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अब तक 1056 किसानों ने पंजीकरण कराया है। खरीदे गए मक्का के सापेक्ष 44 किसानों के खातों में भुगतान भी भेजा जा चुका है, जबकि शेष किसानों के भुगतान की प्रक्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.