समस्तीपुर, मार्च 13 -- हसनपुर, निज संवाददाता। कोकनी गांव के एक मक्का के खेत से महिला का शव बरामद किया गया। शव की पहचान सुलेना देवी (35) के रूप में की गई। वह कोकनी गांव के वार्ड 12 निवासी भुट्टा राम की पत्नी थी। महिला के गर्दन पर फंदे का निशान बना हुआ था। मक्का खेत महिला के घर से लगभग एक सौ मीटर की दूरी पर है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक महिला और उसके पति में बनाव नहीं था। वह प्रताड़ना की शिकार हो रही थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद ने बताया कि शव को मक्का के खेत में छुपाया गया था साथ ही उसके गर्दन पर निशान देखा गया। पुलिस छानबीन में जुट गई है। पति घर से फरार है। इस संबंध में डीएसपी संजय सन्हिा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का कारण स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.