फिरोजाबाद, अप्रैल 24 -- थाना रजावली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक गांव में रहने वाली 19 वर्षीय युवती 20 अप्रैल की शाम साढ़े पांच बजे खेत पर गई थी। मक्का के खेत में युवती को अकेला देखकर एक युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती द्वारा विरोध करने एवं शोर मचाने पर निकट के खेत में काम कर रहे परिजन मौके पर पहुंच गए तथा लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। आरोपी अन्य गांव का रहने वाला है तथा गांव में उसकी रिश्तेदारी है। बताते हैं कि वह अपनी बहन के यहां पर आया था। परिजनों ने आरोपी युवक मनीलाल निवासी कोढ़री जसराना के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.