संभल, मई 21 -- थाना बहजोई क्षेत्र के गांव किरारी में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 19 वर्षीय युवक का शव मक्का के खेत में खजूर के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजन युवक की हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जता रहे हैं। गांव किरारी निवासी अतुल पुत्र यशपाल दूध का काम करता था। परिजनों के अनुसार गुरुवार सुबह वह गांव दिलगोरा दूध लेने गया था। सुबह करीब नौ बजे वह दूध लेकर घर लौटा और इसके बाद बाइक लेकर दोबारा घर से निकल गया। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजन चिंतित हो उठे और उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजन गांव और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन करते हुए खेतों की ओर पहुंचे। इस दौरान मक्का के खेत के किनारे अतुल की बाइक खड़ी दिखाई ...