संभल, अप्रैल 12 -- थाना क्षेत्र में मक्का की फसल की रखवाली करने गए एक 14 वर्षीय किशोर पर शुक्रवार शाम जंगली शूकरों ने हमला कर दिया। शूकर की जोरदार टक्कर से किशोर खेत में ही बेहोश होकर गिर पड़ा और करीब तीन घंटे तक अचेत अवस्था में पड़ा रहा। अतरासी गांव निवासी रमेश कश्यप का पुत्र विवेक कश्यप शुक्रवार शाम अपनी बाइक से खेत पर गया था। खेत में उसकी बुआ प्रेमवती और चाचा दिनेश गेहूं काट रहे थे। उन्होंने विवेक को घनी मक्का की फसल में जाने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना और अंदर चला गया। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और अनहोनी की आशंका में तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने खेत में सर्च ऑपरेशन चलाया और कुछ देर बाद विवेक को अचेत अवस्था में बरामद कर लिया। पुलिस और परिजनों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्...