खगडि़या, अप्रैल 18 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में मुख्य रूप से मक्का, गेहूं व धान का उत्पादन सर्वाधिक होता है। इसमें से सबसे अधिक मक्का की खेती होती है, लेकिन इसकी ही सरकारी स्तर पर खरीदारी नहीं की जाती है। जबकि गेहूं व धान की बिक्री सरकारी स्तर पर की जाती है। बताया जा रहा है कि जिले में गेहूं की सरकारी स्तर पर बिक्री करने में किसानों की अधिक दलचस्पी नहीं रहती है। धान की बिक्री तो सरकारी स्तर पर की जाती है लेकिन धान की खरीदारी देर से किए जाने के कारण किसानों को शुरुआती दौर में महाजनों के यहां औने पौने कीमत पर धान की बिक्री करते हैं। यह भी पढ़ें- क्रय केंद्रों पर धान व गेहूं बेचने पर किसानों की आमदनी में बट्टा ऐसे में सहाकारिता विभाग को कार्य योजना तैयार करना है और धान की कटनी से पहले अपनी सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद निर्धारित समय...