बदायूं, मई 27 -- बिनावर क्षेत्र के गांव गुरपुरी चंदन निवासी नाजिम ने गांव के कुछ लोगों पर उनकी खड़ी मक्का की फसल जोतकर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उनके परिवार के नाम करीब 20 बीघा जमीन है, जिससे परिवार का पालन-पोषण होता है। आरोप है कि मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोग उनकी करीब छह बीघा खड़ी मक्का की फसल जोत गए। घटना की सूचना पीड़ित पक्ष ने यूपी 112 पुलिस को दी। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी प्रार्थना पत्र भेजा गया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग दबंग प्रवृत्ति के हैं, जिसके चलते परिवार भय के माहौल में रह रहा है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जमीन पर कब्जा हटवाने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। वहीं बिनावर ...