मक्का की फसल चरने को लेकर विवाद, युवती समेत तीन लोग घायल
हरदोई, जून 23 -- सुरसा। दानमंडी मजरा एनुआदानमंडी गांव में मक्का की फसल चरने को लेकर हुए विवाद में एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। दानमंडी निवासी प्रशांत मिश्रा ने बताया, 21 जून को गांव के शिवम, ममता, सोनम और सतीश की गाय-भैंस उनके खेत में घुसकर मक्का की फसल खा गईं। इसकी शिकायत करने उनकी बेटी दिव्यांशी आरोपितों के पास गई थी। आरोप है कि शिकायत करने पर विपक्षियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर दिव्यांशी के साथ लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से मारपीट की गई। शोर सुनकर पहुंचे प्रशांत और उनके छोटे भाई दुर्गेश ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपितों ने उन्हें भी पीट दिया। यह भी पढ़ें- मक्का की फसल चराने से मना करने मां-बेटी को पीटा, किशोरी गंभीर घायल इंस्पेक्टर बृजेश मिश्रा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.