मक्का की फसल के लिए अमृत बनकर बरसे बादल
अलीगढ़, मई 4 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से जूझ रहे किसानों के लिए रविवार की रात हुई झमाझम बारिश राहत की फुहार बनकर आई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई इस वर्षा को कृषि विशेषज्ञ मक्का की फसल के लिए अमृत मान रहे हैं। किसानों ने इस दौरान बाजरा की फसल भी की है। किसानों की माने तो दोनों ही फसलों को इस बारिश से फायदा हुआ है। अलीगढ़ में किसानों 18572 हेक्टेयर में मक्का व 21000 हेक्टेयर में बाजरा की फसल की है। इस दौरान गर्म हुए तापमान ने सभी की हालत खराब कर रखी थी। किसानों को सिंचाई की जरूरत पड़ रही थी। यह भी पढ़ें- गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से राहत, फसलों को फायदा ऐसे में बारिश का होना उन्हें बड़ी राहत दे गया। रविवार की रात करीब 12 बजे झमाझम बारिश शुरु हो गई थी। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी देखी गई। हालां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.