एटा, जुलाई 16 -- गल्ला मंडी में मक्का की खरीदारी कर रैक लोड कराने वाली फर्मों पर कार्रवाई कर दी। इन फर्मों पर अब कोई काम नहीं होगा। आरोप है कि इन फर्मों की ओर से बिना टेक्स दिये रैक लोड कर दी। अब तक दस से अधिक रैक मक्का की एटा रेलवे स्टेशन से रवाना हो चुकी है। जांच कर रही टीम इन रैकों का लेखाजोखा चेक कर रही है। बुधवार को जिलाधिकारी अरविंद सिंह की ओर से हुई कार्रवाई के बाद जांच कमेटी ने गल्ला मंडी की फर्मों को खगालना शुरू किया। पता चला कि चार फार्म ऐसी है जो छोटे व्यापारियों से खरीदारी कर मक्का को रेल के माध्यम से रैक भेजी जा रही है। जानकारों की माने तो इन फर्मों ने बिना गेट पास लिए ही हजारों कुंतल अनाज को इधर से उधर कर दिया। अब तक दस रैक एटा रेलवे स्टेशन से लोड हो चुकी है। माना जा रहा है अधिकांश रैकों का टेक्स भरा ही नहीं किया। कार्रवाई ह...