अलीगढ़, मार्च 10 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। जायद में मक्का की फसल की बुवाई होती है। लेकिन अगर सही समय और तापमान पर बुवाई न की जाए तो मोटा नुकसान होता है। इस समय तापमान में भारी वृद्धि देखी जा रही है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि मक्का की जल्द से जल्द बुवाई करें। बाद में तेज गर्म हवाएं फसल को खराब करेंगी। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष मक्का के क्षेत्रफल में वृद्वि हो रही है। जायद वर्ष 2022 में मक्का का क्षेत्रफल 1103 हेक्टेयर, वर्ष 2023 में 1338 हेक्टेयर, वर्ष 2024 में 8810 हेक्टेयर व वर्ष 2025 में 26214 हेक्टेयर रहा है। किसानों को मक्का का सही मूल्य भी मिल रहा है। कृषि अधिकारी के मुताबिक संकर मक्का की खेती भुट्टे व चारे के लिए की जाती है। रबी की फसल कटाई के बाद खेत खाली होने पर किसान मक्का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.