संभल, जून 10 -- नवीन मंडी समिति में इन दिनों मक्का की आवक ने व्यवस्था की पोल खोल दी है। मंगलवार को बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में मक्का भरकर मंडी पहुंचे। जिससे मंडी परिसर और आस-पास का क्षेत्र पूरी तरह जाम की चपेट में आ गया। मंडी गेट से लेकर चौधरी सराय चौराहे तक ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी कतारें लगी रहीं और किसानों को कई-कई घंटे अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। मंगलवार सुबह से ही मंडी में वाहनों का दबाव बढ़ना शुरू हो गया था।

जाम की स्थिति दोपहर तक हालात इतने बिगड़ गए कि मंडी परिसर में प्रवेश और निकास दोनों प्रभावित हो गए। ट्रैक्टर-ट्रालियां बेतरतीब ढंग से खड़ी होने के कारण मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया। मुख्य गेट पर भी अंदर जाने और बाहर निकलने का रास्ता लगभग बंद हो गया। जिससे किसानों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी भारी परेशानी का सा...