अलीगढ़, अप्रैल 10 -- खास बातें n बसंत कालीन मक्का के लिए विभाग ने जारी की एडवायजरीn खरपतवार को नियंत्रित करना होता है बेहद जरूरीn हर पांचवे, छठवें दिन करें खेत की सिंचाईn जून के प्रथम पखवाड़े में खेत में नमी रखे बरकरारंअलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। कृषि विभाग ने बसंत कालीन मक्का की फसल में अच्छी पैदावार को लेकर एडवाइजरी जारी की है। मक्के में अंकुरण के बाद पौध स्थापना व मक्के की घुटनो की ऊंचाई अवस्था व उसके बाद प्रबंधन के लिए उपाय सुझाए हैं।जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी के मुताबिक पौधों की बेहतर वृद्धि और बेहतर उपज प्राप्त करने के लिए समय पर खरपतवारों को नियंत्रित करना बहुत महत्वपूर्ण है। फसल को खरपतवार मुक्त रखें। समय से निंदई गुड़ाई करवाएं। अभी वर्तमान समय में मौसम में बदलाव को देखते हुए सिंचाई करें (अगर आपकी फसल 35 से 40 दिन की अव...