बिहारशरीफ, मई 3 -- खेतों में कीटों का प्रहार : मक्का का गब्बा खा रहा धड़छेदक, सब्जियों को चूस रही सफेद मक्खी मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण फसलों पर कीड़ाखोरी की समस्या बढ़ी गलत दवा के फेर में लुट रहे किसान, दुकानदारों की कट रही चांदी भिंडी को जैसिड तो बैगन व मूंग के पत्तों का सफेद मक्खी से नुकसान, मुरझा रहे पौधे फोटो कीट : करायपरसुराय में मक्के की फसल को कीट से बचाने के लिए कीटनाशक का छिड़काव करते किसान। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। बदलते मौसम के कारण नालंदा के खेतों में कीड़ाखोरी की समस्या गंभीर बन गयी है। 'पीला सोना' के नाम से मशहूर मक्के की फसल के साथ भिंडी, बैगन और मूंग की खेती पर कीटों ने धावा बोल दिया है। मक्के के पौधों में धड़छेदक कीट गब्बा (मुलायम मध्य भाग) को खाकर बर्बाद कर रहा है, तो भिंडी में जैसिड और बैगन व मूंग में सफेद मक्खी पत्तों...