रांची, अप्रैल 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारत सरकार के कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के सचिव तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर) के महानिदेशक डॉ. एमएल जाट ने भारत को मक्का अनुसंधान, विकास और उत्पादन का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए वैज्ञानिकों से एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एक बेहतर डेटा इको-सिस्टम विकसित करने, विभिन्न शोध संस्थानों के बीच प्रभावी समन्वय और सार्वजनिक-निजी भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। डॉ. जाट गुरुवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में आयोजित मक्का संबंधी अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की 69वीं वार्षिक कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वैज्ञानिकों को सुझाव दिया कि डेटा का उपयोग सटीक पूर्वानुमान के लिए किया जाना चाहिए, न कि केवल पिछले परिणामों के विश्लेषण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.