बोकारो, फरवरी 6 -- बेरमो। फुसरो के मकोली मोड़ स्थित वन विभाग के जमीन पर कुछ व्यक्तयों द्वारा अतिक्रमण कर मकान निर्माण की तैयारी है। यह आरोप लगाते हुए केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबन्धन समिति के सचिव सुरज महतो ने बताया कि वन विभाग की लगभग एक एकड़ जमीन पर कुछ दबंग किस्म के व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा कर मकान सहित अन्य निर्माण कार्य तेजी से करते हुए जमीन पर ट्रैक्टर द्वारा मिट्टी मोरम गिराकर भरने का काम किया जा रहा है। कहा कि केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष विष्णु चरण महतो को इसकी जानकारी दे दी गई है। साथ ही प्रशिक्षु डीएफओ संदीप सिंधे को भी फोन पर अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.