बोकारो, दिसम्बर 31 -- फुसरो। शिव शम्भू बाबा भोलेनाथ क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। मकोली ग्राउंड में चल रही प्रतियोगिता का फाइनल मैच 31 दिसंबर को खेला जाएगा। समापन और पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो होंगे। वहीं फाइनल मुकाबले की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। सफल आयोजन में क्लब के अध्यक्ष सह समाजसेवी बिनोद कुमार चौहान, सचिव दशरथ नोनिया और कोषाध्यक्ष चांद महतो अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजन समिति और समर्पण (एक नई पहल) संस्था ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के तमाम खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मकोली ग्राउंड पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.