छपरा, अप्रैल 2 -- मकेर । प्रखंड के राजेन्द्र विद्या मंदिर के बीपीएससी शिक्षक गौरव कुमार की मौत गुरुवार को दिल्ली में इलाज के दौरान हो गई। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। ये मूलतः नालंदा जिले के निवासी थे और 2024 में कम्प्यूटर शिक्षक के पद पर उनकी नियुक्ति हुई थी। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनीता कुमारी ने बताया कि वे एक योग्य और मृदुभाषी शिक्षक थे। इस घटना से पुरा विद्यालय परिवार शोक में मर्माहत है। पार्टी की रीढ़ हैं कार्यकर्ता - जनक सिंह इसुआपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के डोईला गांव स्थित तरैया विधानसभा के प्रधान कार्यालय पर गुरुवार को भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियांन 2026 के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पार्टी के पश्चिमी जिलाध्यक्ष उमेश तिवारी की अध्यक्षता में हुई इस प्रशिक्षण शिविर में विधायक...