गोंडा, अप्रैल 11 -- तरबगंज, संवाददाता। कूटरचित तरीके से मकान हथिनाने के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर तरबगंज पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित वीरेन्द्र कुमार सोनी पुत्र नवल किशोर सोनी निवासी मोहल्ला कहरान कस्बा नबाबगंज ने शिकायत में आरोप लगाया है उसका पुराना मकान मोहल्ला कहरान कस्बा नवाबगंज में है। आरोप है कि सचिन सोनी निवासी कहरान, अरविन्द सिंह मोहल्ला कंजडान, राम प्रताप निवासी कहरान दूधनाथ मंदिर नवाबगंज व सचिन सिंह सोनौली मोहम्मदपुर ने फर्जी तरीके से मकान हथिया लिया है। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि एसपी के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.