रजनीश कुमार पाण्डेय, मई 23 -- दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में एक बंद मकान से तेज दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे के भीतर एक महिला की सड़ी गली लाश मिली। कमरे से मिले पहचान पत्र के जरिए मृतका की शिनाख्त हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला अविवाहित थी और बेहद एकांतप्रिय स्वभाव के कारण घर में अकेली रहती थी। किसी से बातचीत नहीं करने और आसपास के लोगों से मेलजोल नहीं होने के कारण महिला के साथ हुई घटना के बारे में किसी को नहीं पता चल सका। एक अधिकारी ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मजनू का टीला स्थित ओल्ड चंद्रावल में शनिवार को एक मकान से रहस्यमयी हालत में महिला का शव बरामद हुआ। कमरे से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतका की पहचान मजनू का टीला निवासी 54 वर्षीय अराचिमानी संथ...